शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र के तहत शनिवार को शाम के समय गैस एजेंसी के पास नरवर में एक बाइक चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए दूसरे बाइक चालक में टक्कर मार दी। जिससे वह जमीन पर गिर गया और गंभीर घायल हो गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि उन्हें सूना मिली कि गैस एजेंसी के पास नरवर रोड पर एक व्यक्ति गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को इलाज के लिए पहुंचाया एवं पूछताछ की तो पता चला कि कोई बाइक चालक टक्कर मार गया है। पुलिस ने जब युवक का नाम पता किया तो पता चला कि युवक सुरेश पुत्र लोहगु गुर्जर निवासी झोंपड़ी थाना बम्हारी का रहने वाला है। घटना स्थल का मौका-मुआयना कर पुलिस जब अस्पताल पहुंची तो पता चला कि ज्यादा गंभीर चोट होने की वजह से युवक की मौत हो गई है। जिस पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।