शिवपुरी। खबर जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के ग्राम अछरौनी से आ रही है। यहां डेढ़ माह पहले पांच आरोपितों ने एक 24 वर्षीय युवती का अपहरण किया और युवती को ले जाकर लगातार डेढ़ माह तक गैंग रेप की वारदात को अंजाम देते रहे। बीते रोज मौका मिलने पर युवती ने उक्त पूरे घटनाक्रम की सूचना अपने पिता को फोन पर दी। पिता युवती द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचे और युवती को लेकर खनियांधाना थाने आए। यहां पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर पांच आरोपियों के खिलाफ अपहरण सहित गैंग रेप की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पिपरौनिया थाना भौंती निवासरत 24 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि 23 अप्रैल को वह ग्राम अछरौनी में खेत पर जा रही थी तभी गांव के बाहर आरोपित कालीचरण अपने चार साथियों के साथ अल्टो कार लेकर आया और युवती को जबरदस्ती कार में बैठाकर अपने साथ ले गया। आरोपित युवती को लेकर निचरौली गांव पहुंचे और युवती के साथ गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया। उसके बाद आरोपित युवती को लेकर शिवपुरी आए और फिर औरंगाबाद ले गए। वहां सभी आरोपितों ने एक किराए का कमरा लेकर युवती को बंधक बनाकर उसके साथ लगातार डेढ़ माह तक गैंग रेप की वारदात को अंजाम देते रहे। जैसे-तैसे युवती ने आरोपितों से छिपकर पूरे घटनाक्रम की सूचना फोन पर अपने पिता को दी जहां पिता युवती को लेने ओरंगाबाद पहुंचे और युवती को आरोपितों के चंगुल से छुड़ाकर लेकर आए।
इस पूरे मामले की शिकायत पीड़िता ने खनियांध्ााना थाने में की। जहां पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित कालीचरण यादव निवासी डामरोन थाना दिनारा, नवलसिंह ठाकुर निवासी ग्राम पिपरोनिया थाना भौंती, अजय यादव निवासी निचरौली थाना करैरा, अजेन्द्र लोधी निवासी बाचरौन थाना पिछोर, गंगाराम यादव निवासी निचरौली थाना करैरा के खिलाफ धारा 376 डी, 366, 344, 506 भादवित के तहत केस दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।