तालाब के पास से महिला को उठाकर जंगल ले गए, किया सामूहिक दुष्कर्म

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम गूढर में रहने वाली एक महिला के साथ गांव के ही दो युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। गूडर गांव की रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 28 मई को शाम के 4 बजे वह अपने घर जा रही थी तभी गोलाकोट के तालाब के पास से गांव के रहने वाले गोविंद आदिवासी व हरदेव आदिवासी उसे जबरदस्ती उठाकर जंगल में ले गए और दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी मौके से भाग गए। जैसे-तैसे महिला अपने घर आई और सारे घटनाक्रम के बारे में परिजनों को बताया। इसके बाद वह थाने गए और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपितों के खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!