बदमाशों ने पुलिस के 2 सिपाहियों को लूटा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के बामौरकला थाना क्षेत्र के तहत शुक्रवार को रात के समय आरक्षक व उसके दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने लूट कर ली। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत में कुलदीप पुत्र राघवेंद्र बुंदेला निवासी रामगढ़ ललितपुर ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने साथी आरक्षक सुनील शर्मा के साथ आ रहा था तभी केति नगर से राजपुर रास्ते का तिराहा ग्राम भरसुला में बाइक सवार बदमाश आए उनका रास्ता रोक लिया। रास्ता रोकने के बाद बदमाशों ने कनपटी पर बंदूक लगा दी और उसके पास से दो मोबाइल व बाइक लूटकर ले गए। जैसे-तैसे आरक्षक सुनील व कुलदीप थाने आए और घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। जहां पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!