फिजीकल क्षेत्र में लव, सेक्स और धोखा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बैसे तो आजकर प्यार में किशो​रियों को फंसाकर रेप की वारदात आम हो गई है। परंतु इस तरह की वारदातें होने के बाबजूद भी इन पर रोक नहीं लग पाना समाज के लिए घातक साबित हो रहा है। आज फिर फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत आने वाली संजय कॉलोनी में एक युवक ने प्यार में धोखा देते हुए शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म कर दिया। इस मामले की शिकायत किशोरी ने पुलिस थाना फिजीकल में की। जहां पुलिस ने किशोरी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

पुलिस को शिकायत में किशोरी ने बताया कि 2 जून को जब वह घर पर अकेली थी। तभी सोनू शाक्य निवासी कोलियों का मंदिर के पास घोसीपुरा शिवपुरी आया और उससे शादी करने की बात कहने लगा और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। 

डर की वजह से किशोरी ने यह बात किसी को नहीं बताई, लेकिन युवक द्वारा फिर से उसे परेशान किया जाने लगा तो उसने परिजनों को घटना के बारे में बताया और थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!