शिवपुरी। जिले के पिछोर क्षेत्र से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां युवक ने युवती के साथ शादी का वादा कर दुष्कर्म किया। जब युवती ने शादी की बात की तो युवक मुकर गया जिस पर वह थाने गई और मामले की शिकायत दर्ज करवाई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। खनियांधाना क्षेत्र के मुहारीकला में रहने वाली 20 वर्षीय युवती पिछोर में किराए के मकान में रहती थी। जहां उसकी पहचान केशव लोधी निवासी पिपरा थाना बामौरकला से हो गई। युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और पांच माह तक उसके साथ दुष्कर्म किया। जब युवती ने शादी करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया।
जब युवती ने कहा कि वह यह सारी बात परिजनों को बता देगी तो युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद वह भाग गया। युवती ने परिजनों को घटनाक्रम के बारे में बाताया और थाने में आकर शिकायत दर्ज करवाई।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।