शिवपुरी। खबर शहर के पुरानी शिवपुरी के रामपौर दरवाजे के पास की है। जहां बगीचे में एक मासूम के साथ पडौस में ही रहने वाले एक आरोपी ने रेप की वारदात को अंजाम दे डाला। इतने में भी युवक का मन नहीं भरा तो आरोपी ने मानवता को शर्मसार करते हुए मासूम के साथ अप्राकृतिक कृत्य को अंजाम दे डाला। इस बात की सूचना परिजनों को उस समय लगी जब किशोरी को बेहोशी की हालात में बगीचे में पड़ी हुई थी।
पुलिस को शिकायत में किशोरी ने बताया कि मुकेश परिहार उसे जबरन भट्टजी के बगीचे में ले गया और उसके साथ बुरा काम किया और वहां से भाग गया। किशोरी अपने घर आई और परिजनों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद थाने में पहुंचकर मुकेश परिहार के खिलाफ धारा 376,377 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।