शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली पुलिस ने कल दोपहर फतेहपुर में स्थित पानी की टंकी पर चल रहे दो अलग-अलग जुए के फड़ों पर पुलिस ने छापामार कार्यवाही कर 9 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2400 रूपए जब्त किए हैं। पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर लिया है। कल दोपहर कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि फतेहपुर की पानी की टंकी पर कुछ लोग हारजीत का दांव लगा रहे हैं।
इस सूचना पर पुलिस ने कार्यवाही कर पहले फड़ से हरिचरण पुत्र केवल ओझा निवासी गणेश कॉलोनी, संतोष पुत्र रामदयाल सेन खण्डेलवाल फैक्ट्री के पास, दिलीप पुत्र फेरन सिंह परिहार निवासी धाकड़ मोहल्ला, अरविंद पुत्र मातादीन रजक निवासी हनुमान मंदिर फतेहपुर, सुरेश पुत्र मोती सिंह धाकड़ निवासी 26 नम्बर कोठी को गिरफ्तार कर उनके पास से 1050 रूपए जब्त कर लिए।
वहीं दूसरे फड़ से राजेश पुत्र श्यामलाल निवासी विद्यापीठ स्कूल के पास, द्वारिका पुत्र नारायण ओझा निवासी फतेहपुर, मुकेश पुत्र चिरौंजीलाल राठौर, कैलाश पुत्र पातीराम धाकड़ निवासीगण पिपरसमां पकड़े गए। जिनसे 1350 रूपए और ताश की गड्डी बरामद हुई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।