रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं 2 पर मिली महिला की अर्धनग्न लाश

शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म के पास एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। इस मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जहां पुलिस मौके पर पहुंची और लाश की शिनाक्त में जुट गई है। जानकारी के अनुसार आज रेलवे स्टेशन पर कुछ लोगों को प्लेटफार्म नंबर 2 के पास खेतों में एक महिला की लाश पड़ी हुई दिखाई दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। उक्त महिला की लाश लगभग 2 दिन पुरानी मानी जा रही है। जिसे कुत्तों ने बुरी तरह से चीथ डाला है। महिला की उम्र लगभग 45 साल की लग रही है। साथ ही महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। अब यह महिला कौन है इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस लाश की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में सूचना दी है।