शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के गौशाला में रहने वाला एक 12 वर्षीय बालक सुधांशु कुलश्रेष्ठ कल सुबह घर से 10 मिनट में आने की कहकर निकला था, लेकिन देर शाम तक वह वापस नहीं लौटा जिसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा तो गायब बालक के पिता सर्वेश पुत्र रामदयाल कुलश्रेष्ठ ने बालक के गायब होने की जानकारी देहात थाने जाकर दी।
जहां पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट की गाईड लाइन अनुसार बालक के नाबालिग होने के कारण मामले में भादवि की धारा 363 के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। आज पुलिस उक्त मामले की जांच में लुधावली क्षेत्र में घूम रही थी। तभी पुलिस को उक्त बालक घूमते हुए मिला। पुलिस ने उक्त किशोर से जब पूछताछ की तो सामने आया कि किसी बात को लेकर उसके मां बाप ने उसे फटकार दिया था। इस फटकार से छुब्द होकर वह घर से भाग गया और लुधाबली में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने बाले दोस्त के कमरे पर पहुंच गया। जहां उसने रात गुजारी। पुलिस इस मामले में परिजनों से डांटने का कारण की जांच में जुटकर बालक के कथन करा रही है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।