शिवपुरी। मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम भड़ौरा के पास विगत रात्रि शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे दो युवकों की बाइक रास्ते में फिसल गई और वहां मौजूद एक पुलिया से टकराने से बाइक चला रहे युवक के सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में कल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार राजकुमार पुत्र हरचरण लोधी निवासी ग्राम महोबा डामरोन अपने रिश्तेदार रामकुमार लोधी के साथ 7 मई को ग्राम भड़ौरा में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने आया था। जहां रात्रि करीब 8:30 बजे दोनों विवाह समारोह से निकलकर अपने गांव जाने के लिए मोटरसाइकिल से रवाना हुए।
जैसे ही वह गांव से बाहर निकले तभी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और पास में स्थित एक पुलिया से टकरा गई जिससे बाइक चला रहे राजकुमार के यहां गंभीर चोटें आ गईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि रामकुमार भी इस दुर्घटना में घायल हो गया। जिन्हें डायल 100 की सहायता से अस्पताल लाया गया और कल सुबह मृतक के भाई ने थाने पहुंचकर उक्त मामले की शिकायत दर्ज कराई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।