जल संरक्षण के लिए चलाया जा रहा हैं श्रमदान अभियान: राघवेन्द्र गौतम

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी ब्यूरो। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद शिवपुरी द्वारा 13 वें दिन भुजरिया ताल पर चलाए जा रहे श्रमदान अभियान में जनअभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेन्द्र गौतम (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) सहित चिकित्सक अर्जुन लाल शर्मा, डॉ. निसार अहमद, डॉ. पी.डी गुप्ता, डॉ. पीके दुबे, वार एसोसियेशन के अध्यक्ष स्वरूप नारायण भान, अन्य पदाधिकारीगण, जलक्रांति के अतुल शर्मा, उमेश शर्मा एवं अन्य पदाधिकारीगण एवं सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. राघवेन्द्र गौतम ने संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि इस भीषण गर्मी में पानी की बहुत आवश्यकता हैं। 

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा पूरे प्रदेश में जल संरक्षण को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा हैं। उसी के माध्यम से आज शिवपुरी में भुजरिया तालाब पर जो श्रमदान का क्रम जारी हैं। हमारी पहल है कि पानी की समस्या से निजात मिले। इसके लिए हमने पूर्व में नदी जोड़ो अभियान ग्रामीण स्तरों पर चला गया था। जिसका परिणाम यह हुआ कि नदियों में पानी रहने से नलकूपों का जल स्तर बढ़ा। 

डॉ. अर्जुन लाल शर्मा इसके लिए जनअभियान परिषद ने जो अभियान चलाया हैं यह बहुत ही सराहनीय अभियान है क्योंकि इस अभियान के माध्यम से भुजरिया तालाब की दशा और दिशा दोनों ही बदलने वाली हैं। जिससे इस तालाब की गहराई अधिक होगी तो इसमें हमेशा पानी भरा रहेगा जिससे स्थानीय लोगों को इस पानी का लाभ भी मिल सकेगा और आसपास के नलकूपों का जलस्तर भी बढ़ेगा। आज गायत्री परिवार और पतांजलि के द्वारा भुजरिया तालाब में श्रमदान कर अपना सहयोग प्रदान किया जाएगा। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!