शिवपुरी। आईपीएस अनुराग सुजानिया के स्थानातंरण के बाद पिछोर एसडीओपी के रूप में भोपाल पीएचक्यू से ट्रासंफर होकर आए एसडीओपी राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा ने आज शाम को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। शिवपुरी समाचार डॉट कॉम से बातचीत करते हुए एसडीओपी राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा ने बताया गया है कि अपराधो पर नियत्रंण करना पहली प्राथमिकता है। अपराधियो पर कानून का डंडा चलाया जाऐगा। गुंडो और बदमाशो की धरपकड की जाऐगी।
ईनामी फरारी वारंटी की गिरफ्तारी पर ध्यान दिया जाऐगा। पुलिस की छवि सुधारने का प्रयास किया जाऐगा जिससे आमजन पुलिस का सहयोग करे।
पिछोर एसडीओपी मिश्रा का शिवपुरी का पुराना नाता रहा है। इससे पूर्व सिटी कोतवाली शिवपुरी, सिरसौद थाना, भौती थाने और देहात थाने की कमान संभाली है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।