वन आरक्षक पर हमला कर बोल्डरों से भरा ट्रेक्टर ट्रॉली ले गए

Updesh Awasthee
0

शिवपुरी। जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के पिपरो बीट से ट्रेक्टर ट्रॉली की सहायता से अवैध रूप से बोल्डर भरकर ले जा रहे आरोपियों को गश्त कर रही वन विभाग की टीम ने पकड़ा तो उक्त आरोपियों ने टीम पर हमला बोलकर वन आरक्षक महेश पुत्र मदनलाल गुप्ता के साथ मारपीट कर दी और आरोपी वन टीम से जबरन ट्रेक्टर ट्रॉली छीनकर ले गए। 

जिसकी शिकायत वन आरक्षक श्री गुप्ता ने मायापुर थाने में दर्ज कराई। जहां पुलिस ने आरोपी आनंद शर्मा, ट्रेक्टर चालक चीकू शर्मा और उसके सहयोगी देवेंद्र यादव निवासी पिपरो के खिलाफ भादवि की धारा 353, 332, 186, 294, 506 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

8 मई की रात्रि वन आरक्षक महेश पुत्र मदनलाल गुप्ता निवासी चांदनी चौक पिछोर अपनी टीम के सदस्य भागीरथ जाटव, बारेलाल जाटव, नवल सिंह और आशाराम के साथ रात्रि करीब 3 बजे अपनी बीट पर गश्त कर रहे थे। 

तभी उन्हें वन क्षेत्र में बोल्डर भरने की आवाज सुनाई दी और वन टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी आनंद शर्मा, चीकू शर्मा और देवेंद्र यादव वन क्षेत्र से अवैध उत्खनन करते हुए पाए गए जो टीम को देखकर ट्रेक्टर ट्रॉली लेकर भागने लगे जिनका पीछा कर टीम के सदस्यों ने उक्त ट्रेक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया। इसी दौरान आरोपियों ने टीम पर हमला बोल दिया और वन आरक्षक की जमकर मारपीट कर दी। साथ ही टीम के अन्य सदस्यों से आरोपी ट्रेक्टर ट्रॉली छुड़ाकर भाग खड़े हुए। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!