फिर नक्षत्र वाटिका को बनाया चोरों ने निशाना, युवक का मोबाईल और पर्स चुरा ले गए

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में स्थिति मैरिज गार्डनों में चोरीयां रूकने का नाम नहीं ले रही। अभी हाल ही में कोतवाली पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी को चोरी के मामले में दबौचा था परंतु पुलिस अभी तक इस गिरोह के सरगना तक नहीं पहुंच सकी है। आज फिर ग्वालियर बायपास के आगे स्थित नक्षत्र गार्डन में बीते रोज आयोजित एक विवाह समारोह में घुसे चोर ने वहां सम्मिलित होने आए एक युवक की जेब से पर्स और एमआई कंपनी का एक मोबाइल चोरी कर लिया। जिसकी शिकायत पीडि़त युवक ने कोतवाली में दर्ज कराई है। 

उक्त गार्डन में पूर्व मेें भी इस तरह की कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद भी गार्डन मालिक ने सुरक्षा के वहां कोई इंतजाम नहीं किए हैं। कुछ समय पूर्व एक युवक और एक युवती को पुलिस ने चोरी करते हुए वहां मौजूद लोगों ने पकड़ा था और उन्हें पुलिस के हवाले किया था। 

जानकारी के अनुसार सर्कुलर रोड़ पर स्थित नक्षत्र गार्डन में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने के लिए निर्मल कुमार पुत्र बीएस अग्रवाल पहुंचे थे। जहां वह विवाह कार्यक्रम का लुफ्त उठा रहे थे उसी समय कोई अज्ञात चोर वहां आया और भीड़ भाड़ में उनकी जेब में रखा पर्स व एक मोबाइल चोरी कर लिया। बाद में जब श्री अग्रवाल ने अपनी जेब से मोबाइल निकालने के लिए हाथ डाला तो मोबाइल नहीं मिला। 

वहीं जब उन्होंने पीछे की जेब में पर्स टटोला तो वह भी गायब था। तुरंत ही उन्होंने अपने अन्य परिचितों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वहां चोर की तलाश की, लेकिन कोई भी उनके हाथ नहीं आया। बाद में श्री अग्रवाल कोतवाली पहुंचे जहां उन्होंने चोरी की जानकारी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!