पिछोर। जिले के पिछोर अनुविभाग के मायापुर थाना क्षेत्र के बगदवारा गांव के पास बीती रात्रि एक मारूति वैन की टक्कर से बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से एक की इलाज के दौरान पिछोर अस्पताल में मौत हो गई। उक्त दोनों युवक अपने गांव कुम्हरौआ से मायापुर में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने अपनी बाइक से जा रहे थे। पुलिस ने इस मामले में वैन चालक के खिलाफ भादवि की धारा 279, 337 और 304ए के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम कुम्हरौआ निवासी सोनपाल पुत्र नारायण सिंह पाल अपने रिश्तेदार रानू पाल के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 33 एमए 5538 से मायापुर में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए रात्रि के समय घर से निकले थे।
रात्रि करीब 10 बजे जैसे ही उनकी बाइक ग्राम बगदवारा के पास पहुंची तभी सामने से आ रही एक मारूति वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पिछोर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान सोनपाल ने दम तोड़ दिया। वहीं रानू का इलाज अस्पताल में जारी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।