15 दिन पहले मासूम के साथ रेप की कोशिश, बदनामी के डर से नहीं की शिकायत

NEWS ROOM
0
पिछोर। जिले के पिछोर अनुविभाग के मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरौदा आलम में 15 दिन पूर्व एक नाबालिग बालिका के साथ गांव के ही आरोपी युवक ने रेप की कोशिश की। इस मामले को लेकर पीडि़त किशोरी बदनामी के डर से किसी से कुछ भी बोलने से परहेज करती रही। परंतु जब उसका मन नहीं माना तो उक्त पूरी बारदात अपने परिजनों को बताई। जहां परिजन किशोरी को लेकर मायापुर थाने पहुंचे और छेड़छाड़ करने वाले आरोपी जयंत लोधी के खिलाफ पुलिस ने बालिका की रिपोर्ट पर से भादवि की धारा 354, 3(1) डब्ल्यू(1), 3(2) 5(क) एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार बीते 25 अप्रैल की दोपहर 15 वर्षीय बालिका शौच के लिए गांव के बाहर गई हुई थी जहां बालिका को अकेला देखकर आरोपी जयंत लोधी निवासी पिपलौदा आलम ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया, लेकिन बालिका के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया। 

जब बालिका ने उक्त घटना के बारे में घर जाकर बताया तो परिजनों ने बदनामी की डर से शिकायत दर्ज नहीं कराई, लेकिन इस घटना से बालिका काफी क्षुब्ध हो गई थी जिससे वह काफी परेशान थी। ऐसी स्थिति को देखकर परिजनों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्णय लिया और बालिका को थाने ले जाकर कल उक्त शिकायत दर्ज करा दी।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!