इस लड़की ने उड़ाया है मिलन वाटिका से लाखों रू का बैग, देखे फोटो | SHIVPURI CRIME

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शिवपुरी। पिछलें 30 मार्च की रात कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मिलन वाटिका से शादी समारोह से एक गहने और नगदी से भरा बैग गायब हो गया था। इस बैग में 4 लाख रू का समान नगदी सहित चोरी हुआ है। शिवुपरी समाचार डॉट कॉम के पास इस चोरी से जुडे फोटो मिले है।

महाराणा प्रताप नगर के निवासी जमील खान की बेटी  का निकाह 30 मार्च को होटल स्टार गोल्ड से हुआ। रात के लगभग 11 बजे जिस जगह निकाह पढा जा रहा था उसी जगह से यह बैग गायब हुआ। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने 90 हजार की चोरी की एफ आईआर दर्ज की है। लेकिन फरियादी का कहना है उक्त चोरी में 4 लाख से ज्यादा के गहने और नगदी चोरी हुई है।

शिवपुरी समाचार डॉट कॉम के पास आए इन फोटो में एक लडकी एक बैग को चोरी कर करते हुए स्पष्ट दिखाई दे रही है। इस पूरे मामले में एक खास बात यह है कि इस चोरी के बाद 3 अप्रेल को होटल स्टार गोल्ड के एक पार्टी में में एक कपल को पार्टी में पधारे  मेहमानो ने चोरी करते पकडा और पुलिस को सुपुर्द कर दिया था।

यह कपल अभी कोतवाली पुलिस की हिरासत में है और इससे पूछताछ की 
जा रही है। होटल स्टार गोल्ड से पकडे गए कप्पल में जो लडकी है उस लडकी की शक्ल और ड्रेस मिलन वाटिका से महाराणा प्रताप निवासी जमील खान के बेटी के निकाह के समय की गई चोरी करती हुए लडकी से मिल रही है। उक्त फोटो पुलिस के पास पहुंच गए है उम्मीद लगाई जा रही है कि अब मिलन वाटिका से चोरी का पर्दाफ ाश भी जल्द हो सकता है। । 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!