कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह मुखविर की सूचना पर कोलारस पुलिस ने मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा। जब ट्रक की जांच की तो उसमें 72 मवेशी ठूस-ठूस कर भरे हुए थे जिसको पुलिस ने मुक्त कराया। बताया जाता है यह ट्रक मुबारिकपुर से धौलपुर की ओर जा रहा था। इस दौरान कोलारस पुलिस ने ग्राम गोरा टीला के निकट से ट्रक को पकड़ कर उसमें से 72 मवेशियों को आजाद कराकर 4 लोगों कार्रवाई की है।
पुलिस ने मामले में जलीम खां पुत्र छोटे खां सुभाषनगर मुरैना, अनीश खां पुत्र रमजान खां मोहम्मदपुर थाना रन्नैद, दुलारे मुसलमान कोटगा थाना धौलगर, शाहिद खां मोहम्मद मोहदम्मदपुर थाना रन्नैद को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।