शिवपुरी। सुरवाया थाना पुलिस द्वारा शनिवार की देर शाम दादोल तिराहा पर वाहन चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने डिस्कवर बाइक को रोककर जब मोटरसाइकिल सवार रामलाल गुर्जर पुत्र बहादुरसिंह (19) और हरिओम बघेल पुत्र भागीरथ बघेल (18) निवासी किशनपुर मगरौनी की तलाशी ली गई तो एक युवक के पास 315 बोर का कट्टा और दूसरे के पास से 3 राउंड बरामद हुए। थाना प्रभारी हुकुम सिंह मीणा ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कट्टा, जिंदा राउंड व बाइक को जब्त कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। यहां बताना होगा कि पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे के निर्देशन में जिलेभर में पुलिस द्वारा अवैध शराब, अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।वाहन चैकिंग के दौरान 315 बोर का कट्टा सहित दो गिरफ्तार
4/29/2018
0
शिवपुरी। सुरवाया थाना पुलिस द्वारा शनिवार की देर शाम दादोल तिराहा पर वाहन चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने डिस्कवर बाइक को रोककर जब मोटरसाइकिल सवार रामलाल गुर्जर पुत्र बहादुरसिंह (19) और हरिओम बघेल पुत्र भागीरथ बघेल (18) निवासी किशनपुर मगरौनी की तलाशी ली गई तो एक युवक के पास 315 बोर का कट्टा और दूसरे के पास से 3 राउंड बरामद हुए। थाना प्रभारी हुकुम सिंह मीणा ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कट्टा, जिंदा राउंड व बाइक को जब्त कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। यहां बताना होगा कि पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे के निर्देशन में जिलेभर में पुलिस द्वारा अवैध शराब, अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
Tags

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।