शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में पुलिस की डायल 100 में पदस्थ एक आरक्षक को पुलिस अधीक्षक ने लाईन अटैच कर दिया है। बताया गया है उक्त आरक्षक की आए दिन क्षेत्र में फरियादियों के साथ अभद्रता करने की शिकायतों पर उक्त कार्यवाही की गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे को कोलारस क्षेत्र से किसी फरियादी ने शिकायत की कि कोलारस थाने में स्थिति डायल 100 का प्रधान आरक्षक उदयसिंह तोमर आए दिन लोगों से अभद्रता करता है।
फरियादी ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि उसके साथ भी आरक्षक ने शराब के नशे में धुत्त होकर अभ्रदता कर दी थी। जिसपर पुलिस अधीक्षक ने उक्त मामले में जांच प्रतिवेदन कोलारस एसडीओपी के पास भेजा। एसडीओपी सुजीत भदौरिया ने इस मामले की जांच की और जांच प्रतिवेदन बनाकर एसपी के पास भेजा। जिसपर कार्यवाही करते हुए सुनील कुमार पाण्डे ने आरक्षक उदयसिंह तोमर को लाईन अटैच कर दिया है। बताया गया है उक्त आरक्षक पहले भी कई बार फरियादीयों के साथ अभद्रता कर चुका है।
इनका कहना है-
हां उक्त आरक्षक की लगातार शिकायत मिल रही थी। बीते कुछ दिनों पूर्व भी एक फरियादी ने इस पर अभ्रदता करने का आरोप लगाया था। इस आरोप की जांच के बाद इस आरक्षक को लाईन अटैच कर दिया है।
सुनील कुमार पाण्डे,पुलिस अधीक्षक शिवपुरी।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।