RES कार्यालय में उत्पात मचाने वाले ठेकेदार पर मामला दर्ज

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बीते रोज भ्रष्ट अधिकारियों से त्रस्त होकर शराब के नशे में धुत्त होकर पहुंचे संजय उर्फ अन्नू रघुवंशी ने ग्रामीण यांत्रिकीय सेवा संभाग शिवपुरी के कार्यालय में जमकर उत्पात मचाया था और वहां के अधिकारियों और कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे और इसी मामले को लेकर वहां कवरेज कर रहे पत्रकारों के साथ कार्यपालन यंत्री शेख हसरूद्दीन ने अभद्रता कर दी थी और इसके बाद मामला तूल पकड़ गया था। 

जिसको लेकर आनन-फानन में आरईएस विभाग में कार्यरत पातीराम पुत्र बिरजाराम शाक्य ने उक्त ठेकेदार के खिलाफ कोतवाली पहुंचकर प्रकरण दर्ज करा दिया। जिस पर पुलिस ने भादवि की धारा 353, 332, 506 सहित 3(2) व्हीए, 3(1) आर, 3(1) एस, एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण कर लिया। वहीं दूसरी ओर पत्रकारों ने भी एक न्यूज चैनल के संवाददाता के साथ हुई अभद्रता के मामले में एसपी और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। 

जानकारी के अनुसार आरईएस विभाग में पेटी कॉन्ट्रेक्ट का काम करने वाला ठेकेदार अन्नू रघुवंशी शराब के नशे में धुत्त होकर पहुंचा जिसने वहां पदस्थ बाबू दीपक तिवारी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए गाली गलौच की। वहीं ठेकेदार का कहना था कि दीपक तिवारी ने उसके निर्माण कार्यों में भागीदारी कर रखी थी जिसका लगभग 20 लाख रूपए का भुगतान दीपक ने ले लिया और उसे उसकी लागत तक नहीं दी। जिससे वह काफी परेशान है और जब वह उक्त रूपए मांगने वहां पहुंचा तो उसकी वहां मौजूद कर्मचारियों ने मारपीट कर दी और उसे कार्यालय से बाहर भगा दिया। बाद में वहां पदस्थ कर्मचारी पातीराम शाक्य ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!