KOLARAS में लुटेरों का पुलिस पार्टी पर हमला, आरक्षक घायल, बंदूक लूट ले गए

Updesh Awasthee
0
कोलारस। बीती रात एटीएम लूट रहे 4 बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। एक आरक्षक घायल हो गया। बदमाश उसकी बंदूक लूटकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि उनके पास दिल्ली के नंबर की कार थी जो राजस्थान की तरफ गई है। एसपी सुनील पांडे रात में ही मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस का कहना है कि सर्चिंग के दौरान उन्होंने रायफल रिकवर कर ली है लेकिन बदमाश फरार हो गए। घायल आरक्षक को ग्वालियर रिफर किया गया था। उसकी हालत खतरे से बाहर है। 

जानकारी के अनुसार कोलारस थाना क्षेत्र में बीती रात लगभग 1:45 बजे सेंट्रो कार में सवार होकर आए लुटेरों ने हाइवे नम्बर 3 पर लगे एसबीआई के एटीएम को लूट रहे थे। इसी दौरान कोलारस नगर में बाईक से गश्त पर निकले आरक्षक सुनील बंसल और अनित बुनकर ने उन्हे देख लिया और बदमाशों को पकड़ने के लिए आगे बढ़े। पुलिस को पास आते देख बदमाशों ने पुलिस आरक्षकों पर सरिया से हमला बोल दिया। जो आरक्षक सुनील के सिर में ला लगा। सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया और बदमाश उसकी बंदूक लेकर फरार हो गए। 

पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य रात्रि 2:30 बजे मौके पर पहुंच गए थे। बताया गया है कि बदमाश दिल्ली के नंबर की सेन्ट्र्रो कार से आए हुए थे। बाद में पुलिस ने छानबीन के दौरान लूटी गई बंदूक को गुढ़ा रोड़ से बरामद कर लिया है। इस हमले में घायल पुलिस आरक्षक को ग्वालियर रैफर कर दिया है जहां इसकी हालात में भी सुधार है। बताया जा रहा है कि उक्त बदमाश बारदात को अंजाम देने के बाद राजस्थान की और भाग गए है। कोलारस पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ धारा 394, 397, 398, 307, 353, 332, 11/13 एमपीडीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

इनका कहना है-
बदमाशों ने एटीएम लूटने का प्रयास किया है। जिसे हमारे आरक्षक रोकने में सफल रहे। उन्होंने डटकर बदमाशों का सामना किया। आरोपी पुलिस की रायफल को भी छीनकर ले गए थे जो मिलगई है। हम इन आरोपीयों की तलाश में लगे है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएगे। 
सुनील कुमार पाण्डे, पुलिस अधीक्षक, शिवपुरी। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!