शादी का झांसा देकर बलात्कार का आरोपी नपा कर्मचारी गिरफ्तार

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। नगर पालिका शिवपुरी में पदस्थ रहा बाबू सुरेश गोयल को पुलिस ने गोहद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरूद्ध महिला के साथ उस समय बलात्कार करने का आरोप है जब वह नगर पालिका शिवपुरी में पदस्थ था। उसने बलात्कार का शिकार हुई युवती को शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण किया और उसके गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करा दिया। 

जानकारी के अनुसार चार साल पहले सुरेश गोयल नपा शिवपुरी में पदस्थ था। इसी दौरान वह विधवा महिला के संपर्क में आया। उक्त महिला के पति का निधन हो गया था और आरोपी ने महिला को सहायता करने का आश्वासन प्रदान किया। सुरेश गोयल ने महिला को आश्वस्त किया कि वह उससे शादी करेगा। 

इस झांसे में आकर उसने महिला का लंबे समय तक दैहिक शोषण किया तथा बाद में कमला (परिवर्तित नाम) के साथ मंदिर में जाकर गुपचुप रूप से शादी भी कर ली। इसी दौरान उसने कमला का गर्भपात भी ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में कराया। इसके बाद आरोपी ने कमला को खर्चा देना धीरे-धीरे बंद कर दिया जिससे वह आर्थिक रूप से परेशान रहने लगी। इसी बीच सुरेश गोयल का तबादला नगर पालिका गोहद हो गया और उसने महिला से किनारा कर लिया। तब परेशान होकर कमला ने आरोपी के विरूद्ध कोतवाली शिवपुरी में भादवि की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!