पहले ऑटों से टक्कर मारी, फिर पीट दिया

0
शिवपुरी। 14 नम्बर कोठी मिर्ची बाजार में कल दोपहर ऑटो से टक्कर मारने वाले आरोपी ऑटो चालक ने घायल युवक की उल्टी मारपीट कर उसके साथ गाली गलौच की जिसकी शिकायत पीडि़त ने कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ भादवि की धारा 323, 294, 506, 3(2), व्हीए, 3(1)आर, 3(1)एस,एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार पंकज पुत्र मुकेश जाटव निवासी बड़ी नोहरी खरीददारी करने शिवपुरी आया था और 14 नम्बर कोठी मिर्ची बाजार में वह खरीददारी कर रहा था उसी समय ऑटो चालक संतोष कुशवाह निवासी बछौरा ने अपनी ऑटो से टक्कर मा दी। जिस पर फरियादी और आरोपी के बीच कहासुनी हो गई और इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ गाली गलौच शुरू कर दी।

जब पंकज ने आरोपी संतोष को गाली देने से रोका तो उसने पंकज की मारपीट कर दी और वहां से भाग गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। आरोपी के भागने के बाद पीडि़त पंकज कोतवाली पहुंचा। जहां उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!