रेडीमेड की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

NEWS ROOM
0
लुकवासा। जिले के कोलारस अनुविभाग के तहत आने वाले ग्राम लुकवासा में गुरुवार सुबह मैन मार्केट में स्थित रेडीमेड की दुकान में आग लग गई। आग लगने से दुकानदार को लाखों रुपए का नुकसान हो गया। आग किन कारणों से लगी इसका अभी पता नहीं चल सका है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार लुकवासा के मैन मार्केट में चंदू, विनोद, प्रमोद भार्गव तीनों भाईयों की दुकान है। गुरूवार सुबह जब चंदू भार्गव दुकान खोलने आया तो देखा कि दुकान में से धुआं निकल रहा है जिस पर उसने दुकान का ताला खोला तो देखा कि दुकान में आग लग रही है। आग लगते देख वह चिल्लाया जिस पर आसपास के लोग आ गए। इतने में ही चंदू भार्गव दुकान में लगी आग को बुझाने के लिए अंदर चला गया और वह करंट से चिपक गया जिसको वहां मौजूद लोगों ने बचाया।

इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने दुकान में लगी आग को बुझाया। लोगों ने बताया कि उन्होंने फायर बिग्रेड को फोन लगाया लेकिन जब तक फायर बिग्रेड आती तब तक आग बुझ चुकी थी। इस घटना दुकानदार को लाखों रुपए का नुकसान हो गया।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!