शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले राजेश्वरी मंदिर पर पति के साथ दर्शन करने गई पत्नी के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने छेड़छाड़ कर दी। इतना ही नहीं जब पति ने उसे समझाया तो युवक ने पति के साथ भी गाली-गलौंज की। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को शिकायत में नबाव साहब रोड पर रहने वाली 32 वर्षीय महिला ने बताया कि वह बुधवार को शाम के समय अपने पति के साथ मंदिर के दर्शन के लिए गई हुई थी। जहां मंदिर में पड़ोस में रहने वाला युवक कल्लू पुत्र गिरवर सेन आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।
जब महिला ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो युवक नहीं माना इसके बाद वहां मौजूद पति ने भी उसे समझाया लेकिन युवक ने उसके साथ भी गाली-गलौंज कर दी और वहां से भाग गया। घटना के बाद महिला थाने आई और मामले की शिकायत दर्ज करवाई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।