शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के काली पहाड़ी बस स्टैंड हाईवे रोड तीन शराबियों ने मिलकर एक युवक की मारपीट कर दी। मारपीट का कारण शराब के लिए रुपए मांगना बताया जा रहा है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
रवि पुत्र हरचरण शर्मा निवासी न्यूकॉलोनी करैरा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीते रोज दोपहर के समय जब वह घर जा रहा था तभी काली पहाड़ी बस स्टैंड हाईवे रोड पर जीतू यादव, चिंटू यादव, दिलीप यादव मिल गए और उससे शराब के लिए रुपए मांगने लगे। जब युवक ने उन्हें रुपए देने से मना किया तो सभी ने गाली-गलौंज कर उसके साथ मारपीट कर दी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।