बैराड़। जिले के बैराड़ थाना थाना क्षेत्र के बैराड़ कस्वे मं ही नए बस स्टैण्ड पर स्थित हनुमान मंदिर के परिसर में खुलेआम जुए का फड़ लगता है जिससे धर्मप्रेमियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और पुलिस से जुआरियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।
जानकारी के अनुसार मंदिर परिसर में कई दिनों से कुछ लोग खुलेआम जुआ खेल रहे हैं और विरोध करने पर भी वह जुआ खेलने से बाज नहीं आ रहे हैं। मंदिर परिसर में सुबह से ही जुआरियों का जमावड़ा लग जाता है जो कि देर रात तक लगा रहता है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।