शिवपुरी। किसान कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विनयराज शर्मा के नेतृत्व में आज सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता दो बत्ती चौराहे पर पहुंचे जहां उन्होंने स्व. माधवराव सिंधिय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। स्व. माधवराव सिंधिया का आज जन्मदिवस है। किसान कांग्रेस ने जन्मदिवस के अवसर पर मिष्ठान वितरण भी किया।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ शहर कांग्रेस के उपाध्यक्ष टिंकल रजक, महेश शाक्य, राजकुमारी जोशी, कोषाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, कार्यालय प्रभारी अमित श्रीवास्तव, महामंत्री सोनू राठौर, रमन शाक्य, आकाश कबीर, हरिशंकर अवस्थी, नीरज रजक, जीतू बड़ोनिया, फजल खान, रहीस खान, करन परिहार सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।
इसके अलावा आज स्व. माधवराव सिंधिया के जन्मदिवस पर उन्हें श्रृद्धासुमन अर्पित करने के लिए दो बत्ती चौराहे पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी पहुंचे। जिनमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता बैजनाथ सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति कमला यादव, नगर पालिका उपाध्यक्ष अनिल शर्मा अन्नी, पूर्व मंडी अध्यक्ष एनपी शर्मा।
शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राकेश गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अब्दुल रफीक अप्पल और खलील खान, कांग्रेस अनुसूचित विभाग के प्रदेश संयोजक केएल राय, पार्षद इस्माइल खान, मंडी डायरेक्टर इब्राहिम खान, विजय शर्मा, अरविंद वर्मा एडवोकेट, किरार क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कल्याण सिंह वर्मा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद धाकड़, अवतार सिंह गुर्जर आदि शामिल हैं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।