मर्दना समाज से मर्द बनकर लडी शिवपुरी की ब्रह्माबाई: सीएम ने किया सम्मानित

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। महिला दिवस पर शिवपुरी के लिए एक अच्छी खबर आई है। शिवपुरी के एक छोटे से गांव की एक महिला के जीवन भर लडने के जज्बे को सीएम ने सम्मान किया है। सीएम ने उक्त महिला को सम्मानित करते हुए  उसे आयरन लेडी का नाम दिया है। सम्मान स्वरूप आयरन लेडी हो 2 लाख रूपए का चेक भेट किया है।प्रदेश के मुखिया से आयरन लेडी की उपाधि पाने वाली बदरवास क्षेत्र के गांव ब्रहमाबाई को इस मर्दाना समाज से लडने के लिए मर्द का ही रूप रखना पडा। ब्रह्माबाई की शादी उनके परिजनो से महज 12 साल की उम्र में ही कर दी।  लेकिन वो कहां ये अन्याय सहने वाली थीं। 

उन्होंने कुछ ही दिन के भीतर न केवल पति को छोड़ दिया बल्कि उनकी दूसरी शादी भी करवा दी। इससे उन्होंने खुद पर हो रहे जुल्म से तो छुटकारा पा लिया लेकिन गांव की दूसरी महिलाओं की पीड़ा की भी उन्हें चिंता होने लगी वे अब तक पांच सौ से अधिक महिलाओं को अत्याचार से मुक्त करा चुकी है। 

सम्मान पाने के बाद ब्रह्माबाई ने बताया कि सालों से महिलाओं पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ लड़ रही हूं। पुरुष प्रधान समाज हमेशा से महिलाओं को कमजोर मानता रहा है। पुरुषों का सामना करने के लिए ही मैंने मर्द का रूप रखा था। 

इससे मुझ पर तो कोई आंख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं कर पाता था, लेकिन गांव की महिलाओं का हाल वैसा ही था।  जैसा कि पहले मेरा हुआ करता था। वे महिलाएं पति की पिटाई और ससुराल वालों का बुरा बर्ताव सहने को मजबूर थी। हमें खुशी है कि हम उनका दर्द दूर कर पाए। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!