संदिग्ध परिस्थिति में 19 वर्षीय दीक्षा की मौत

NEWS ROOM
0
करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा के ग्राम बरकुआं में रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती की कल अचानक उल्टी होने के कारण मौत हो गई। जिसे पुलिस ने संदिग्ध मानते हुए मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार दीक्षा पुत्री रामरतन यादव 19 वर्ष कल अपने घर पर अकेली थी उसका पिता खेत पर काम कर रहा था। शाम को जब वह लौटा तो उसे दीक्षा उल्टी करते हुए मिली जिससे उसकी हालत काफी बिगड़ गई। 

इसके बाद परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जब यह सूचना पुलिस को लगी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की और मामले में संदिग्धता प्रतीत होने पर मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!