पुलिस चौकी के सामने सरसों के गोदाम में चोरी

NEWS ROOM
0
करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना क्षेत्र के थनरा चौकी के सामने स्थित एक गोदाम पर चोरों ने धावा बोलकर वहां से 6500 रूपए नगदी और कई बोरे सरसों चोरी कर लिए जिसकी जानकारी आज सुबह गोदाम मालिक को लगी तो उसने थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। जानकारी के अनुसार मनोज गेंडा का गोदाम थनरा चौकी के सामने स्थित है।

रात्रि में कोई अज्ञात चोर उक्त गोदाम की छत पर पहुंचे जहां दुमदुमे का दरवाजा तोडक़र चोर गोदाम के अंदर प्रवेश कर गए और गोंदाम में गल्ले में रखे 6500 रूपए नगदी और सरसों के लगे ढेरों में से बोरे भरकर चोरी कर ले गए। आज सुबह जब श्री गेेंडा अपने गोदाम पर पहुंचे जहां उन्हें सरसों के ढेर बिखरे हुए मिले और गल्ला टूटा हुआ दिखा। जब उन्होंने छत पर जाकर देखा तो दुमदुमे का दरवाजा भी टूटा था जिससे वह भांप गए कि उनके गोदाम में चोरी हुई है। 

सूने घर में चोरी करने वाला चोर पकड़ा 
छर्च के ग्राम मानपुर में बुद्धू कुशवाह के सूने घर में बीते रोज चोरी कर 5 हजार रूपए नगदी और घी व पर्स ले जाने वाले चोर राहुल बाल्मिक निवासी मेहदेवा को पुलिस ने फरियादी द्वारा पहचाने जाने के बाद कल गिरफ्तार कर लिया। उक्त आरोपी पर पुलिस ने भादवि की धारा 454, 380 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया था।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!