शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत पुलिस ने कट्टा लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था लेकिन पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक पर पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। रामसेवक पुत्र लालाराम लोधी निवासी पिपारा थाना भौंती एक 315 बोर का कट्टा लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में कोमल वाटिका के सामने करैरा में घूम रहा था। उसी समय मुखबिर ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर युवक को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास से एक 315 बोर का कट्टा भी जब्त किया गया। कट्टा लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा
3/08/2018
0
शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत पुलिस ने कट्टा लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था लेकिन पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक पर पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। रामसेवक पुत्र लालाराम लोधी निवासी पिपारा थाना भौंती एक 315 बोर का कट्टा लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में कोमल वाटिका के सामने करैरा में घूम रहा था। उसी समय मुखबिर ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर युवक को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास से एक 315 बोर का कट्टा भी जब्त किया गया।
Tags

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।