सिंधिया की सभा में विधायक सहित कई कांग्रेसियों की जेब कटी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोलारस की जीत की धन्यवाद सभा को जब खतौरा में सासंद सिंधिया सबोंधित कर रहे थे,उनकी सभा में कांग्रेसी और आमजनमानस के आलावा जेबकतरे भी सभा को सुनने पहुंचे थे। सभा में जेबकतरों ने अपना काम भी कर दिया। कांग्रेस विधायक समेत करीब दर्जन भर नेताओं की जेब साफ हो गईं। जेबकतरों ने यहां से करीब 1 लाख रुपए बतौर धन्यवाद निकाल लिया। बताया जा रहा है कि सभा में जेबकतरो ने अपना कमाल दिखाते हुए, कांग्रेस की चदेंरी विधायक डग्गी राजा, कांग्रेसी नेता धर्मवीर यादव अलावदी, महेश सिंह यादव खतौरा, सरपंच रामजी आचार्य, भरत लोधी कुटवारा, राजकुमार कुटवारा, ब्रजेन्द्र सिंह पडरिया, मुकेश यादव ,पप्पू सिंह बरोदिया,महेन्द्र सिंह खतौरा सहित 2 दर्जन नेता और आमजन के जेबो पर जेबकतरो ने हाथ साफ कर दिया है। 

खबर मिल रही है कि जेबकतरो ने लगभग 1 लाख रूपए से ऊपर का माल साफ कर दिया है। इसकी शिकायत इंदार थाने को दिए गए आवेदन में भी की है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!