चैक बाउंस के प्रकरण में नरेश रावत को 6 माह की सजा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। प्रथम न्यायिक दण्डाधिकारी कामिनी प्रजापति द्वारा चैक बाउंस के एक प्रकरण में विवेचना उपरांत आरोपी को दोषी पाते हुए 6 माह की सजा से दण्डित किया एवं परिवादी को प्रतिकर की राशि 2 लाख 5 हजार देने का भी आदेश पारित किया। अभियोजन की कहानी के अनुसार अभियुक्त नरेश रावत पुत्र रामचरण रावत निवासी मेहमदपुर थाना सिरसौद ने अपने परिवार एवं व्यवसायिक आवश्यकताओं के लिए दो लाख रुपए परिवादी महेन्द्र श्रीवास्तव पुत्र बाबूलाल श्रीवास्तव निवासी विवेकानंद कॉलोनी शिवपुरी से उधार ऋण के रूप में प्राप्त किए थे।

उक्त उधार ली गई राशि के भुगतान के ऐवज में अभियुक्त ने परिवादी को दो लाख रुपए का यूको बैंक शिवपुरी का चैक प्रदत्त किया था और कहा था कि 1 सिम्बर 2015 को अपने खाते में जमा कर देना तो निश्चित ही भुगतान प्राप्त हो जावेगा। परिवादी ने अभियुक्त द्वारा प्रदत्त चैक अपने खाते इलाहाबाद बैंक में जमा किया तो अभियुक्त के खाते में पर्याप्त राशि न होने के कारण चैक बाउंस हो गया और बाउंस होने के बाद परिवादी ने अभियुक्त को उक्त रुपयों की मांग के संबंध में एक 15 दिवस का नोटिस अधिवक्ता एड गजेन्द्र सिंह यादव के माध्यम से भेजा जो अभियुक्त को प्राप्त हो गया था।

उसके बाद भी अभियुक्त ने परिवादी को उक्त उधार ली गई राशि वापस नहीं दी। नोटिस की म्याद गुजरने के बाद परिवादी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से परिवाद पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। प्रकरण में आई साक्ष्य उपरांत माननीय जेएमएफसी कामिनी प्रजापति द्वारा आरोपी को उक्त प्रकरण में छह माह की सजाए दो लाख पांच हजार रुपए परिवादी को दिलाने जाने का आदेश पारित किया। प्रतिकर राशि न देने पर तीन माह का अतिरिक्त कारवास भुगतना होगा। उक्त प्रकरण में पैरवी एडण् गजेन्द्र सिंह यादवए असपाक खान द्वारा की गई।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!