शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र के तहत हाईवे रोड पिछोर तिराहा पर एक युवक में गैस टैंकर के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए युवक में टक्कर मार दी। घटना में युवक घायल हो गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। महेन्द्रसिंह पुत्र मिट्ठन यादव निवासी गरेरा थाना जिगना निवासी दतिया ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीते रोज शाम के समय वह अपने घर जा रहा था तभी पीछे से तेज गति से आ रहे टैंकर के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी।
जिससे महेन्द्र जमीन पर गिया और चोटिल हो गया। घटना के बाद गैस टैंकर चालक मौके से फरार हो गया लेकिन घायल ने टैंकर का नंबर देख लिया था। वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची घायल को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। यहां उपचार के बाद थाने में आकर शिकायत दर्ज करवाई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।