बडी खबर: कोलारस चुनाव शून्य घोषित! अपने जाल में उलझी कांग्रेस

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी(HNN)। देश की राजधानी दिल्ली से शिवपुरी जिले के लिए बड़ी खबर आ रही है। मात्र 36 घंटे पहले कोलारस के विधायक निर्वाचित हुए महेन्द्र सिंह यादव का चुनाव शून्य घोषित होने की सूचना मिली है। खबर है कि महेंद्र यादव का निर्वाचन प्रमाण पत्र जब्त करने के आदेश जारी हो गए हैं एवं उनके शपथग्रहण पर रोक लगा दी गई है। चौंकाने वाली बात तो यह है कि कांग्रेस की एक शिकायत से उठे बवंडर के बाद यह स्थिति निर्मित हुई। यानि, कांग्रेस के विधायक अपने ही बुने जाल में उलझ गए। हालांकि अभी उनके पास अपील करने का अधिकार है परंतु इससे पहले वो शपथग्रहण नहीं कर पाएंगे।

यहां उलझी कांग्रेस अपने जाल में 
कांग्रेस ने इस चुनाव में प्रचार की योजना के अतिरिक्त शिकायत सेल का भी गठन किया था।इस सेल का काम था कि चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन और भाजपा की गड़बड़ियों पर नजर रखे। कांग्रेस ने चुनाव कोलारस उपचुनाव के दौरान मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर शिकायत की थी। शुरूआत में इसमें 58 नाम गलत पाए गए, परंतु मतदान के ऐन पहले कलेक्टर शिवपुरी ने एक और रिपोर्ट भेजी जिसमें 13 हजार नामों की गड़बड़ी पाई गई। 

कलेक्टर पर लटक गई थी तलवार
राज्य निर्वाचन आयोग ने इस रिपोर्ट को तत्काल केंद्रीय निर्वाचन आयोग को भेजी दिया था। माना जा रहा था कि इस मामले में शिवपुरी कलेक्टर तरुण राठी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह ने इसे काफी आपत्तिजनक मानते हुए अपनी रिपोर्ट प्रतिकूल टिप्पणियों के साथ भेजी थी। एक अखबार ने दावा किया है कि कलेक्टर शिवपुरी को हटाने के भी आदेश तैयार हो गए हैं। होली के बाद पालन किया जाएगा। 

कांग्रेस कैसे फंसी अपने जाल में
निर्वाचन विभाग ने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया था कि जिन 13 हजार नामों में गड़बड़ी पाई गई है वो किसी भी स्थिति में मतदान ना कर पाएं। तमाम चाकचौबंद व्यवस्थाओं के बावजूद चुनाव परिणाम के बाद जो स्थिति सामने आई उसमें पता चला कि गड़बड़ी वाले वोट सफलतापूर्वक डाले जा चुके हैं। छानबीन के दौरान सामने आया है कि ये वो उन पोलिंगों पर डले हैं जहां से कांग्रेस प्रत्याशी को अप्रत्याशित बढ़त मिली है। कोलारस में जीत का अंतर मात्र 8000 वोट है। गड़बड़ी वाले वोटों की संख्या 11000 हो गई है। प्रशासन केवल 2000 फर्जी वोट रोकने में सफल हो सका। अत: कोलारस चुनाव को शून्य घोषित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। विधायक चुने गए महेंद्र यादव के शपथ ग्रहण पर रोक के आदेश जारी कर दिए गए हैं। देखते हैं अपील के बाद क्या होता है। 
श्री महेंद्र यादव को होली की हार्दिक शुभकामनाएं
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!