आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक ने शराब के नशे में लगा ली फांसी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 में रहने वाले एक युवक ने बीती रात्रि अपने आंगन में खिडक़ी पर साफी बांधकर फांसी लगा ली। जिसकी लाश सुबह उसके परिजनों को टंगी मिली। बताया जाता है कि मृतक आर्थिक रूप से काफी परेशान था जिस कारण वह अत्यधिक शराब का आदी हो गया और शराब के नशे में उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के  अनुसार सोनू पुत्र रामस्वरूप रजक उम्र 28 वर्ष पिछले लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और इसी कारण वह काफी परेशान रहता था। जिससे उसे शराब की लत लग गई और वह अत्यधिक शराब का सेवन करने लगा। बताया जाता है कि बीती रात्रि वह शराब पीकर घर आया और अपने कमरे में जाकर सो गया। 

रात्रि में वह अपने आंगन में पहुंचा जहां उसने अपनी साफी वहां लगी खिडक़ी में बांध दी और उस पर लटक गया जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह जब उसके परिजन जागे तो उन्हें सोनू की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत ही पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!