भोपाल। भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री सरताज सिंह ने बयान दिया है कि भाजपा में पैसे देकर टिकट लिए जा रहे हैं। हालांकि उन्होंने किसी सीट या नेता का नाम नहीं लिया परंतु यह संकेत जरूर दिया कि भाजपा में टिकट के लिए घूसखोरी की परंपरा शुरू हो गई है। बता दें कि कोलारस चुनाव के समय भी ऐसी अफवाह उड़ी थी। सरताज सिंह वही भाजपा नेता हैं जिन्होंने कांग्रेस के चाणक्य अर्जुन सिंह को उनके घर में घुसकर चुनाव हराया था। पिछले दिनों फार्मूला 75 के नाम पर उनका मंत्री पद छीन लिया गया था। बाद में अमित शाह ने बताया था कि उन्होंने फार्मूला 75 जैसा कुछ भी लागू नहीं किया। प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने सरताज सिंह के बयान का खंडन करते हुए इसे अनुशासनहीनता बताया है। BJP का टिकट बिका था: सरताज सिंह
3/14/2018
0
भोपाल। भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री सरताज सिंह ने बयान दिया है कि भाजपा में पैसे देकर टिकट लिए जा रहे हैं। हालांकि उन्होंने किसी सीट या नेता का नाम नहीं लिया परंतु यह संकेत जरूर दिया कि भाजपा में टिकट के लिए घूसखोरी की परंपरा शुरू हो गई है। बता दें कि कोलारस चुनाव के समय भी ऐसी अफवाह उड़ी थी। सरताज सिंह वही भाजपा नेता हैं जिन्होंने कांग्रेस के चाणक्य अर्जुन सिंह को उनके घर में घुसकर चुनाव हराया था। पिछले दिनों फार्मूला 75 के नाम पर उनका मंत्री पद छीन लिया गया था। बाद में अमित शाह ने बताया था कि उन्होंने फार्मूला 75 जैसा कुछ भी लागू नहीं किया। प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने सरताज सिंह के बयान का खंडन करते हुए इसे अनुशासनहीनता बताया है।
Tags

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।