ठूस-ठूस भरी थी ऑटो में सवारी, पलटा 7 घायल

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के तहत चौसीजा रोड पर बीते रोज एक टैक्सी पलट गई। घायलों ने बताया कि टैक्सी चालक अनियंत्रित गति से वाहन को चला रहा था और सवारी भी इसमें ठूस-ठूस कर भरी थी, जिस कारण वह पलट गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। संतराम पुत्र गजई पाल निवासी सरवा थाना बबीना जिला झांसी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीते रोज शाम के समय वह टैक्सी में सवार होकर अपने घर जा रहा था। टैक्सी में लगभग 6 से 7 सवारियां बैठी हुई थी। टैक्सी का चालक तेज गति से वाहन को चला रहा था जब उसे वाहन धीरे चलाने को कहा गया तो वह नहीं माना। 

जिस पर चौसीजा रोड दिनारा पर टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में टैक्सी में बैठे लोगों को मामली चोटें आई जिन्हें इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के बाद थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई। 

बस स्टैंड पर खड़े युवक में बोलेरो ने मारी टक्कर, घायल
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले पोहरी बस स्टैंड शिवपुरी पर एक बोलेरो के चालक ने बस स्टैंड पर खड़े युवक में टक्कर मार दी। घटना में युवक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 

मीतेन्द्र पालसिंह पुत्र राजेन्द्रपाल निवासी 180 मोहल्ला नई बस्ती झांसी उप्र ने पुलिस को शिकायत में बताया कि  वह किसी काम से शिवपुरी आया हुआ था एवं शुक्रवार को दोपहर के समय पोहरी बस स्टैंड पर झांसी जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था तभी पीछे से तेज गति से आ रही बोलेरो के चालक ने टक्कर मार दी। 

टक्कर लगने के बाद युवक जमीन पर गिर गया और चोटिल हो गया। घटना के बाद वाहन सवार मौके से भाग गया। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!