घर में घुसकर 60 वर्षीय वृद्धा से बलात्कार

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम निजामपुर मगरौनी में गांव के ही रहने वाले युवक ने 60 वर्षीय वृद्धा के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। घटना के समय वृद्धा अपने घर में अकेली थी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। ग्राम निजामपुर की रहने वाली 60 वर्षीय आदिवासी वृद्धा 24 फरवरी की रात अपने घर में सो रही थी तभी गांव का ही रहने वाला लखन पुत्र प्रकाश बरार आया और उसके घर में घुस गया। यहां उसने वृद्धा के साथ बलात्कार किया। बलात्कार करने के बाद आरोपी ने यह बात किसी को बताने से मना किया और कहा कि अगर किसी से कुछ भी कहा तो वह उसे जान से मार देगा। 

आरोपी की धमकी से वृद्धा डर गई और यह बात किसी को नहीं बताई। लेकिन जब आरोपी ने उसके साथ दोबारा बुरा काम करना चाहा तो घटनाक्रम के बारे में परिजनों को बताया और मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!