टपरिया में लगी आग, जिंदा जल गई महिला

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। गोबर्धन थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम ठेवला में बुधवार की सुबह एक टपरिया में आग लग गई। बताया जाता है कि टपरिया में चूल्हे पर खाना बन रहा था और अचानक आग गई। इस आग की चपेट में वृद्धा आ गई और उसकी जलने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम ठेवला में रहने वाली फूलवती टपरिया में बने चूल्हे पर खाना बना रही थी और टपरिया में उसकी 70 वर्षीय दादी बूदा बाई भी मौजूद थे। अचानक चूल्हे से टपरिया में आग गई। आग लगने देख नातिन टपरिया से बाहर भाग गई लेकिन वृद्धा बूंदा बाई टपरिया से बाहर नहीं निकल सकी। टपरिया से बाहर निकलते ही फूलवती ने मदद के लिए लोगों को बुलाया लेकिन ग्रामवासी मजदूरी करने के लिए खेत पर गए थे। जब तक मदद मिलती तब तक वृद्धा की आग में जलने से मौत हो चुकी थी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!