शिवपुरी के युवा व्यवसाई आकाश की सडक दुर्घटना में मौत

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के जाने-माने मोबाइल व्यवसायी आकाश अग्रवाल की बुधवार सुबह सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जाता है कि आकाश अग्रवाल परिवार के किसी सदस्य को ग्वालियर एक्जाम दिलाने के लिए जा रहे थे तभी मोहना के पास यह हादसा घटित हो गया। वहीं कार में सवार अन्य लोग भी घायल हो गए। घटना की सूचना जैसे ही पता चली तो शहर में शोक की लहर दौड़ गई। 

मिली जानकारी के अनुसार मोबाइल व्यवसायी आकाश अग्रवाल परिवार के किसी सदस्य को एक्जाम दिलवाने के लिए शिवपुरी से कार द्वारा ग्वालियर जा रहे थे तभी मोहना के पास कार डिवाइडर को पार कर गई और अनियंत्रित हो गई। और पलट गई। कार में आकश के सिर में गंभीर चोट आने की वजह से मौत हो गई जबकि कार में सवार अर्पणा, उनका बेटा विनायक व दीपक भी घायल हो गए।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!