मुख्यमंत्री कन्यादान योजना: ग्राम गुरिच्छा में 30 जोड़े बने परिणय सूत्र में

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। मुख्यमंत्री कन्यादान सामूहिक विवाह सम्मेलन योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत गुरिच्छा के ग्राम देवपुर में 30 जोड़ों का विवाह सामूहिक विवाह  संपन्न कराया गया। इसमें शासन द्वारा दी जाने वाली सामग्री जैसे बर्तन, दुल्हन के लिए पोशाक, रकम के रूप में मंगलसूत्र, पाजेब आदि सामग्री वर वधु को प्रदान की गई। विवाह का कार्यक्रम शाम 8 बजे से चालू हुआ जो सुबह 4 बजे तक चलता रहा।

इस मौके पर ब्रह्मेंद्र गुप्ता अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवपुरी, अनिल तिवारी  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पोहरी, जनपद उपाध्यक्ष अरविंद धाकड़, पंचायत  इंस्पेक्टर दिलीप रावत के द्वारा वर बधु को आशीर्वाद प्रदान कर सामग्री प्रदान की गई।

इस मौके पर अशोक भगत, बनवारीलाल दंडोतिया, संतम यादव, सरपंच सुरेंद्र शर्मा, जितेंद्र राजावत, पूरन धाकड़, राजेंद्र माथुर, राकेश शर्मा, सुनील शर्मा, विनोद शर्मा, प्रेम नारायण शर्मा, महेंद्र सिंह तोमर, भोलूराम कुशवाह, यदुराज यादव, राजेंद्र जाटव आदि ग्रामीणों ने सहयोग प्रदान किया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!