शिवपुरी। गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने शिवपुरी उप जेल में जाकर कैदियों के बीच व्यसन मुक्ती कार्यक्रम किया। जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट, शिवपुरी ने उप जेल में व्यसन मुक्ति पर उद्बोधन देकर गीत-संगीत के साथ कैदियों को नशा न करने की समझाइश दी।वरिष्ठ गायत्री परिजन एनआर महेते ने नशे से होने वाली हानियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसके सेवन से न केवल शरीर में बीमारियां लगती हैं बल्कि पैसे की बर्बादी भी होती है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में जेलर दिलीप सिंह ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया। बाद में सभी कैदियों को गायत्री मंत्र लेखन पुस्तकें वितरित की गई। अंत में भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर गायत्री परिवार के मांगीलाल श्रीधर, एनआर मेहते, पी रावत, नरेश गोंडल, शंभू पाठक, महेंद्र पाल, अनिल रावत, सुरेश शास्त्री, धर्मेंद्र पाठक आदि उपस्थित थे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।