कोलारस में कोई मतदाता को धमकी या रिश्वत देने की पेशकश करें तो यहां करें शिकायत

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण राठी ने विधानसभा क्षेत्र-27 कोलारस के मतदाताओं से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति रिश्वत की पेशकश करता है या उसे रिश्वत और निर्वाचकों को डराने, धमकाने के मामलों की जानकारी है तो शिकायत प्रकोष्ठ के टॉल फ्री नम्बर 07492-232002, 233060 पर सूचित कर सकता है। विधानसभा क्षेत्र-27 कोलारस के उपनिर्वाचन 2018 के लिए मतदान 24 फरवरी को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

भारतीय दण्ड संहिता की धारा 171 (ख) के अनुसार जो कोई व्यक्ति निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी व्यक्ति को उसके निर्वाचन अधिकार का प्रयोग करने के लिए उत्प्रेरित करने के उद्देश्य से नकद या वस्तु रूप में कोई परितोषण देता है या लेता है तो वह एक वर्ष तक के कारावास या जुर्माने या दोनों से दण्डनीय होगा। 

इसके अतिरिक्त, भारतीय दण्ड संहिता की धारा 171(ग) के अनुसार कोई व्यक्ति किसी अभ्यर्थी, निर्वाचक या किसी अन्य व्यक्ति को किसी प्रकार की चोट पहुंचाने की धमकी देता है, तो वह एक वर्ष तक के कारावास या जुर्माने या दोनों से दण्डनीय होगा। 

रिश्वत देने-लेने एवं डराने या धमकाने वालों के विरूद्ध मामले दर्ज कर कार्यवाही करने के लिए उडऩ दस्ते गठित किए गए है। विधानसभा क्षेत्र-27 कोलारस के उपनिर्वाचन 2018 के मतदाता किसी प्रकार की रिश्वत लेने से परहेज करें और यदि कोई व्यक्ति रिश्वत की पेशकश करता है तो उसकी जानकारी संबंधित शिकायत प्रकोष्ठ के टोल फ्री नम्बर पर दें। 

आबकारी नियंत्रण केन्द्र गठित
कोलारस विधानसभा उपनिर्वाचन में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाए जाने हेतु जिला मुख्यालय पर आबकारी नियंत्रण केन्द्र गठित किया गया है। इस केन्द्र का दूरभाष क्रमांक 07492-234152 है। इस पर कोई भी व्यक्ति शराब बिक्री की शिकायत कर सकता है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!