शिवपुरी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण राठी ने निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में विधानसभा क्षेत्र कोलारस के भाग संख्या 61 सिंघारई के बीएलओ राजवीर सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन काल में इनका मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी कोलारस रहेगा।
उल्लेखनीय है कि बीएलओ राजवीर सिंह यादव द्वारा एएसडी सूची बनाते समय अनुपस्थित, स्थानांतरित एवं मृत मतदाताओं की सूची में 21 मतदाताओं का मृत होना बताया गया था। निर्वाचन प्रेक्षक द्वारा भौतिक सत्यापन के दौरान यह पाया गया कि इनके द्वारा सूची बनाते समय लापरवाही बरती गई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।