शिवपुरी। कोलारस में कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र यादव समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों पर पुलिस के लाठीचार्ज के बाद शिवपुरी में मौजूद कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर बंगले को घेर लिया है। कांग्रेस के कोलारस चुनाव प्रभारी एवं विधायक रामनिवास रावत सहित, विधायक राजेन्द्र भारती, पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला, शहर अध्यक्ष राकेश जैन आमोल, सिद्धार्थ लढ़ा एवं मुकेश जैन सहित करीब 100 कांग्रेसी नेताओं ने कलेक्टर बंगले के दरवाजे पर अनशन शुरू कर दिया है। कलेक्टर तरुण राठी ने शिवपुरी समाचार को बताया कि वो कोलारस में घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।
— Bhopal Samachar (@BhopalSamachar) February 22, 2018


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।