नंदकुमारसिंह चौहान एवं टीम का कोलारस में जनसंपर्क कार्यक्रम

0
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतागण कोलारस विधानसभा के विभिन्न गांवों में सघन जनसम्पर्क कर जनसभाओं को संबोधित करेंगे। श्री नंदकुमारसिंह चौहान कोलारस विधानसभा के बदरवास मंडल में प्रातः 11 बजे पीरोड में कार्यकर्ताओं की बैठक, दोपहर 12 बजे मेघोनाबड़ा में सभा, दोपहर 1.30 बजे दादूखेड़ी, दोपहर 2 बजे देवरी में बैठक, दोपहर 3.30 बजे झंडी में आदिवासी मोहल्ला में बैठक, शाम 4.30 बजे खतौरा में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन एवं कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। श्री चौहान शाम 7.30 बजे बरोद में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

मध्यप्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती यशोधराराजे सिंधिया, पार्टी प्रत्याशी श्री देवेंद्र जैन के समर्थन में रन्नौद मंडल के ग्राम कुसुअन में प्रातः 11 बजे सभा, 12 बजे छापी में संपर्क, दोपहर 1 बजे श्रीपुर में सपर्क, 2 बजे बाघोरिया में सभा, 3 बजे सिमलियाई में संपर्क, शाम 4 बजे अटारई में सभा, 5 बजे सिंघराई में सभा, 6 बजे डोडयाइ में संपर्क, 6.15 बजे ठाठी में सभा एवम रात्रि 7 बजे खरेह में संपर्क कर ग्रामीणों से संवाद करेंगी।

जल संसाधन मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा कोलारस के ग्राम अटरुनी में दोपहर 3 बजे, तुडियावाद में 4 बजे,सेसई खुर्द में 5 बजे ग्रामीणों से संवाद करेंगे। अनुसूचित जाति मंत्री लालसिंह आर्य रन्नौद मंडल के संगेस्वर, लगदा, लालपुर,  गिंधोरा,  एनवारा जनमें संपर्क करेंगे।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!